भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि दक्षिण ओडिशा के तीन जिलों नवरंगपुर, कोरापुट और मालकानगिरि में लघुचापी बरसात ने जोरदार असर दिखाया है। यहां कल ताबड़तोड़ बरसात हुई है। यहां ६०% अधिक वर्षा हुई है।
इसके अलावा तटीय ओडिशा में भी अच्छी खासी बरसात कल देखी गई है। ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में रुक रुक कर लघुचापी बरसात होती
रही दिन भर।रात में भी यहां बरसात देखी गई। केवल संध्या समय बरसात से थोडी राहत लोगों को मिली।आज पश्चिम ओडिशा में ताबड़तोड़ बरसात होने की संभावना राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है।

