भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में मानसून जनित बरसात निष्क्रिय हो रखी है। आजकल दिन में तेज गर्मी का एहसास हो रहा है।
ऐसे में मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी १३ अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप की सृष्टि होगी।उसी लघुचाप के प्रभाव से आगामी १७ अगस्त तक बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•० डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•८ डिग्री सेल्सियस।

