भद्रक, मारवाड़ी युवा मंच भद्रक शाखा द्वारा हर माह के अमावस तिथि को स्थानीय गौशाला में सेंकडो गौमाताओं को हरा साग एवं गौसेवा के दिवस के रूप में निश्चित किया गया है । अप्रैल में युवा सुभाष गुप्ता ने अध्यक्ष पद का भार लेते ही इस प्रकल्प की शुरुआत की है ।
हर अमावस को 100किलो से अधिक हरि सब्जी एवं साग गौशाला में उपस्थित सभी गौमाताओं को खिलाया जाता है ।
24 जुलाई को पवित्र सावन माह की हरियाली अमावस्या को भी गौसेवा का यह कार्य स्थानीय गोपालजी गौशाला में किया गया ।
अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के साथ पूर्व अध्यक्ष किशन मोदी एवं आशीष डिडवानिया के साथ सचिव सुमित गया उपस्थित थे । तुषार अग्रवाल , लोकेश खेतान , मृदुल अग्रवाल , दीपक अग्रवाल , विकास अग्रवाल सहियोगी भी उपस्थित थे ।
– भद्रक से आशीष डिडवानिया की रिपोर्ट

