भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी कल से यानि २३ जुलाई से राज्य के अनेक हिस्सों में तेज बारिश के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं। राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी २४ जुलाई को यानि परसों बंगाल की खाड़ी से एक लघुचाप के उठने की प्रबल संभावना दिखाई देरही है।
राज्य में २४ जुलाई से २७ जुलाई के बीच बरसात लगी रहेगी।कटक , नयागढ़ में तेज बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

