कटक, पवित्र श्रावण का महीना हो और रुद्राभिषेक न हो,ऐसा हो ही नहीं सकता। रुद्राभिषेक तो छोड़िए यहां धार्मिक नगरी कटक में आयोजित हुआ सामूहिक महारुद्राभिषेक और साथ में भोले बाबा का भव्य, अनुपम, अनोखा, निराला , शानदार, जानदार, बेमिसाल महारुद्राभिषेक और भोले नाथ का अद्भुत श्रृंगार दर्शन।

महारुद्राभिषेक की खास बात यह है कि इस बार इस शुभ कार्य में ५१ जोड़े यानि ५१ परिवार एक साथ महारुद्राभिषेक में जजमान के तौर पर बैठे थे ।सभी जजमानों के लिए अलग से विद्वान पंडितों की व्यवस्था आप और हम संस्थान की ओर से की गई थी।
पूरा आयोजन स्थल महारुद्राभिषेक,वेद मंत्रों द्वारा गुंजायमान हो रहा था। आयोजन स्थल की साज-सज्जा उच्च क्वालिटी की थी। पूरा वातावरण पवित्रमय होरखा था।सारे जजमानों के साथ साथ आप और हम के समस्त कार्यकर्ताओं के , उनके परिवार वालों के चेहरे चमक रहे थे,खिले हुए थे। चेहरे पर आत्मसंतोष साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा था।
महारुद्राभिषेक में सर्वप्रथम सभी जजमानों ने गौमाता की पूजा की। तत्पश्चात महा रुद्राभिषेक शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम में धार्मिक नगरी उज्जैन से महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी भी पधारे थे। उन्होंने उपस्थित सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया।
मनोहर,मनोरम अति पावन महारुद्राभिषेक कार्यक्रम पश्चात कार्यक्रम स्थल पर महाआरती सभी जजमानों,सभी भक्तों ने मिलकर की। उपरोक्त भव्य कार्यक्रम में कटक के बाहर भुवनेश्वर,जटनी,खोर्धा,अंगुल इत्यादि शहरों से भी बड़ी संख्या में भक्त गण आये हुए थे। महाआरती पश्चात प्रसाद सेवन की व्यवस्था सभी भक्तों के लिए थी।
आप और हम संगठन की खास बात यह भी है कि यह एक धार्मिक क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र की उभरती हुई युवा लोगों की संगठन है । हर साल यहां कटक में ५१ जोड़ों को लेकर सावन महीने में महारुद्राभिषेक कराती है और अमित अग्रवाल जैसे युवा के नेतृत्व में कार्यक्रम होते रहते हैं।

