ओडिशा मौसम समाचार बंगाल की खाड़ी में चक्रवात १९ जिलों को सतर्कता

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात की सृष्टि हुई है। इसके फलस्वरुप तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में तथा दक्षिण ओडिशा में कल रविवार को अच्छी खासी बरसात हुई है।

कल सुबह आठ बजे से संध्या पांच बजे तक भुवनेश्वर, गोपालपुर, संबलपुर,केंओझर, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, भवानीपटना, बोलांगीर,टिटलागढ, नयागढ़ और राउरकेला में बरसात हुई है।

आगामी २४ जुलाई को बंगाल की खाड़ी से एक लघुचाप उठेगा । उसके प्रभाव से कल संध्या से बरसात शुरु हो जायेगी। वैसे कटक समेत तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी, चिपचिपाहट जारी है आज भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *