आबूधाबी के स्वामी नारायण जी के मंदिर में समाजसेवी प्रहलाद खंडेलवाल

आबूधाबी,खाड़ी देश, मुस्लिम देश आबूधाबी में एक मनोरम, मनभावन, मनमोहक, अनुपम,अति सुन्दर, विशाल स्वामी नारायण जी के मंदिर की स्थापना हुई है।इस अनूठे,अनोखे मंदिर का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों हुआ है पिछले साल १४ फरवरी,२०२४ को ।

ओडिशा भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष, समाजसेवी प्रहलाद खंडेलवाल आजकल आबूधाबी की यात्रा पर हैं।वे , उनके साथ उनकी बेटी विनिता गुप्ता, दामाद अमित गुप्ता और पोता मयंक खंडेलवाल स्वामी नारायण मंदिर गये थे भगवान के दर्शन करने।

प्रहलाद जी ने मंदिर का सुंदर वर्णन किया है।उनका कहना है कि मंदिर बहुत भव्य बना है।इस मंदिर में जगन्नाथ जी का मंदिर भी है।राम दरबार, राधाकृष्ण आदि मंदिर है।सारी मूर्तियां बहुत सुंदर है।

इस भव्य मंदिर की खास बात यह है कि रोज यहां संध्या समय गंगा आरती होती है साढ़े सात बजे।इस मंदिर के निर्माण,प्राण प्रतिष्ठा में पवित्र भूमि भारत की सभी पावन नदियों से जल लाया गया है।

मंदिर के निर्माण में आबूधाबी सरकार की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *