आप और हम आयोजित संगीतमय सुंदरकांड में आज भक्तों की जबरदस्त भीड़,कल है भव्य रुद्राभिषेक महोत्सव

कटक, ऐतिहासिक कटक नगरी की अनूठी, अनुपम, बेमिसाल, धर्मपरायण, सामाजिक समरसता से ओतप्रोत संगठन का नाम है आप और हम। इसमें सारे सदस्य युवा हैं और धार्मिक विचार धारा से जुड़े हुए हैं। युवा अमित अग्रवाल टीम का संचालन बड़े ही कर्तव्य परायण के साथ करते हैं।

आप और हम की पूरी टीम आज और कल के कार्यक्रम को भव्य, शानदार, जानदार बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। कार्यक्रम को चार चांद लगाने में ये युवा कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड रहे हैं।

आज के संगीतमय सुंदरकांड पाठ उत्सव के लिए जजमान की भूमिका में हैं मदनलाल अग्रवाल, सावित्री देवी अग्रवाल। युवा विकास अग्रवाल ,सीडीए निवासी के पिता हैं,जो आप और हम के सदस्य भी हैं।

आज सुंदरकांड पाठ वाचक हैं सुनिल सांगानेरिया, उनके साथ सहयोगी हैं यशवंत चौधरी, अंजनी कुमार। इन्होंने भक्तों को अपनी मधुर वाणी से बांध रखा है।भक्त सारे भक्ति में सराबोर हो रखे हैं।

कल भव्य रुद्राभिषेक में शिव भक्तों की भीड़ और भी ज्यादा दिखेगी,ऐसी आशा है आयोजकों की।कल रविवार भी है , छुट्टी का दिन है और भोले बाबा को रिझाने का अच्छा मौका भी है , भक्तों की उपस्थिति रिकार्ड तोड होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *