कटक, शहर की जानी-मानी युवा सामाजिक, धार्मिक संगठन आप और हम द्वारा आयोजित है कल तुलसीपुर,जेबिएस गार्डन में विशाल,भव्य , शानदार, संगीतमय सुंदरकांड पाठ।कल शनिवार को संध्या ४ बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
पवित्र श्रावण का महीना भोले बाबा का और उसमें पवित्र सुंदरकांड पाठ पवन पुत्र,माता अंजनी के लाल हनुमानजी का , उत्सव महोत्सव के रुप में परिवर्तित होने जारहा है।
संगीतमय सुंदरकांड पाठ करेंगे प्रसिद्ध गायक सुनिल सांगानेरिया ,गायन में उनके सहयोगी रहेंगे युवा गायक यशवंत चौधरी,अंजनी कुमार। दो दिन के विशाल कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
सारे कार्यक्रम आप और हम संगठन का सुचारू रूप से चल रहा है युवा अमित अग्रवाल के मार्ग दर्शन में ।आप और हम की पूरी टीम कार्यक्रम में दिन रात मेहनत कर रही है।
इस बार कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि इस अनुठे कार्यक्रम में पहली बार उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर से मुख्य पुजारी श्री दिनेश त्रिवेदी जी स्वयं पधार रहे हैं आशीर्वाद देने।इससे लगता है कि इस बार का दो-दिन का कार्यक्रम काफी शानदार, जानदार, बेमिसाल बनकर रहेगा।

उज्जैन महाकलेसवर मंदिर से आशीर्वाद देने अपने प्रोग्राम मैं आ रहे हैं

