भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में कल और आज धूप तेज निकली है। गर्मी भी जोरदार है। लोगों को बढ़ी गर्मी से परेशानी हो रही है।
लेकिन तटीय ओडिशा के अनेक हिस्सों में तथा पश्चिम ओडिशा के अनेक हिस्सों में बारिश, तेज बारिश होने के समाचार प्राप्त हुए हैं। आजकल लघुचाप, चक्रवात के प्रभाव से अनेक हिस्सों में बरसात होती है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी २० जुलाई तक बरसात होने के समाचार हैं।

