प्रधानमंत्री ने गुजरात के वडोदरा जिले में पुल ढहने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा जिले में एक पुल के ढहने से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

प्रधानमंत्री ने मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

“गुजरात के वडोदरा ज़िले में एक पुल के ढहने से हुई जनहानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *