हिंदू जनजागृति समिति की ओर से देशभर में 45 स्थानों पर तथा कोलकाता में पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन !

राष्ट्र-धर्मरक्षा के कार्य में सक्रिय होने के लिए महोत्सव में सहभागी हों !
– हिंदू जनजागृति समिति का आवाहन!

कोलकाता – संपूर्ण विश्व युद्ध की दिशा में बढ़ रहा है। भारत में भी जिहादी आतंकवादी हिन्दुओं की हत्या कर भारत को युद्ध हेतु उद्युक्त कर रहे हैं। श्रीराम, श्रीकृष्ण जैसे अवतारों से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप को भी जनता पर हो रहे अन्याय नष्ट करने के लिए युद्ध करना पड़ा। उस कार्य में उन्हें गुरुपरंपरा का भी मार्गदर्शन मिला। इससे स्पष्ट होता है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए भी गुरु-शिष्य परंपरा आवश्यक है। इसलिए राष्ट्रप्रेम बढानेवाली गुरुपूर्णिमा मनाने के उद्देश्य से गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को हिंदू जनजागृति समिति की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया है । इस वर्ष यह महोत्सव देशभर के 45 स्थानों पर और कोलकाता में निम्नलिखित स्थान पर संपन्न होगा :

– न्यु राज पैलेस, पूर्वाचल को-ऑपरेटिव सोसाइटी, झीलबागान, बागुइहाटी, कोलकाता

इस महोत्सव में श्री व्यासपूजन एवं प.पू. भक्तराज महाराजजी की प्रतिमा का पूजन, संतसंदेश, लघु चलचित्र, स्वरक्षा प्रदर्शन और सामूहिक रामनाम जप होगा। तत्पश्चात विविध मान्यवरों के विचार तथा ‘राष्ट्र और धर्मरक्षा हेतु साधना एवं युद्धकालीन कर्तव्य’ इस विषय पर भी मान्यवर वक्ताओं का विशेष मार्गदर्शन होगा।

इस अवसर पर आध्यात्मिक, राष्ट्र व धर्मविषयक ग्रंथों की प्रदर्शनी और फ्लेक्स प्रदर्शनी भी लगाए जाएंगे। अतः सभी राष्ट्र एवं धर्मप्रेमी सपरिवार इस अमूल्य महोत्सव का लाभ लें, ऐसा आवाहन हिंदू जनजागृति समिति की ओर से किया गया है ।

‘ऑनलाइन गुरुपूर्णिमा महोत्सव’ : देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भी गुरुपूर्णिमा का लाभ मिल सके, इसलिए हिंदू जनजागृति समिति की ओर से अंग्रेज़ी, कन्नड़, तेलुगु और बांग्ला भाषाओं में ऑनलाइन गुरुपूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया गया है । बांग्ला भाषा में महोत्सव 10 जुलाई को रात्रि 8.30 बजे https://Youtube.com/@HJSNorthEastBharat इस यूट्यूब लिंक पर लाइव्ह प्रसारण किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *