भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी १३ जुलाई तक राज्य में बरसात, तेज बरसात होगी। बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप सक्रिय होगया है।उसी लघुचाप के प्रभाव के कारण ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में बारिश, तेज बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।
कल पश्चिम ओडिशा के झारसुगुड़ा, संबलपुर, सुंदरगढ़ और केंओझर शहरों में भयंकर तेज बारिश हुई थी।
ट्विन सिटि कटक-भुवनेश्वर में भी बरसात देखी गई थी कल।

