जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

कटक, जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल सत्र 2025 – 27 के अध्यक्ष एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी टीम का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 6 जुलाई 2025 रविवार को समणी निर्देशिका डॉ निर्वाण प्रज्ञा जी एवं समणी मध्यस्थ प्रज्ञा जी के सान्निध्य में एवं सभी संघीय संस्थाओं की उपस्थिति में स्थानीय तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ।

नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। सर्वप्रथम निवर्तमान अध्यक्षा ललिता सिंघी ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा सुनीता बैंगाणी को शपथ दिलाई एवं उनके कार्यकाल हेतु मंगल कामना प्रेषित की।

तत् पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्षा सुनीता बैंगाणी ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं अपने दायित्व निर्वहन के लिए सभी से सहयोग की कामना की। समणी निर्देशिका डॉ निर्वाण प्रज्ञा जी नव अध्यक्ष एवं उनकी टीम के प्रति मंगल कामना करते हुए अपना प्रेरणापाथ्य प्रदान किया।

इस अवसर पर सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारीयों सभा अध्यक्ष मुकेश सेठिया, युवक परिषद मंत्री चिराग सिंघी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष संतोष सिंघी,अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यसमिति सदस्य इंदिरा लूणिया और परिवार की ओर से ममता दुधेड़िया ने नव अध्यक्षा एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन और आभार सहमंत्री उषा चौरडिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *