कटक,कल ऐतिहासिक नगरी कटक में महाप्रभु जगन्नाथ की पवित्र बाहुडायात्रा के शुभ दिन पर भारत प्रसिद्ध टेक्सटाइल कंपनी रेमंड का एक्स्क्लूसिव आउटलेट उद्घाटन समारोह हुआ।यह शोरुम कटक की व्यस्ततम रोड लिंकरोड -बादामबाडि में खोला गया है।
उपरोक्त जानदार, सम्मानजनक शोरुम के उद्घाटन समारोह में शहर की अनेक नामी-गिरामी हस्तियां शामिल हुईं। इनमें प्रमुख हैं कटक मारवाड़ी समाज के चैयरमेन गणेश प्रसाद कंदोई, प्रेसिडेंट संजय शर्मा, सचिव शंकर गुप्ता।
रेमंड कंपनी के सीनियर अधिकारी अंशुमान जालान सम्मानित अतिथि के तौर पर उपरोक्त भव्य शोरूम का उद्घाटन किये। उनके अलावा उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे फ्रांचाइजि अमित अग्रवाल, पार्टनर पियूष पंसारी ,विजय कुमार अग्रवाल, सुरेश पोद्दार,रतन अग्रवाल, विनोद सरावगी , प्रदीप पंसारी,अखिल पोद्दार,रतन मोदी,सुनिल सांगानेरिया।
भव्य , शानदार उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे पत्रकार नन्द किशोर जोशी,अविनाश खेमका , सतीश गोयनका, नरेंद्र मोदी,माणक माहेश्वरी, मोहन लाल सिंघी,रतन केजरीवाल, सत्यनारायण भरालेवाला ,नरेश गनेरिवाल ,पवन चौधरी।
इस आलीशान रेमंड एक्स्क्लूसिव आउटलेट की खासियत यह है कि यहां पुरुषों के स्वतंत्र पोशाक के साथ साथ आधुनिक शैली के उच्च क्वालिटी के वर्ल्ड क्लास कपड़े उपलब्ध हैं।
शेरवानी,इंडो वेस्टर्न पोशाक सारे सुलभ मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे।यहां इनके अलावा टाइ,बेल्ट,कप्लिंग भी उत्तम क्वालिटी के सर्वसुलभ मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे। सर्वोत्तम क्वालिटी के कपड़ों पर डिस्काउंट भी दिये जारहे हैं, कपड़ों की सिलाई की भी व्यवस्था है।

