अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई द्वारा आयोजित रथ बहुड़ा यात्रा के पावन अवसर पर निःशुल्क भोजन वितरण शिविर का सफल आयोजन, मारवाड़ी युवा मंच के साथ साझेदारी में संपन्न हुआ।
इस पुनीत सेवा में MYM (Marwari Yuva Manch) द्वारा मिला सहयोग अतुलनीय रहा। हम हृदय से उनके सभी समर्पित सदस्यों का आभार प्रकट करते हैं, जिनके सहयोग और सेवा भावना ने इस आयोजन को सफल व यादगार बनाया।
“सेवा में ही सच्चा धर्म है” — इस मंत्र को चरितार्थ करते हुए सभी सेवाभावी साथियों पर हमें गर्व है। सेवा ही धर्म का सबसे बड़ा रूप है, MYM का जो साथ मिला, वो सौभाग्य हमारा है,
हर समर्पित सदस्य ने निभाया धर्म सच्चा सहारा है।
अग्रवाल सम्मेलन का है ये गौरवपूर्ण अभियान, हर सेवा से बढ़ा हमारा समाज और सम्मान।
टिम अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक ईकाई

