भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ७-८ जुलाई को बरसात नहीं होने के आसार नजर आ रहे हैं। राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि इस साल की मानसून बरसात में अभी तक स्वाभाविक से २९% ज्यादा बरसात हो चुकी है।
आज और कल राज्य में अच्छी बरसात होने के आसार नजर आ रहे हैं।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३१•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा २९•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा २८•२ डिग्री सेल्सियस।

