पुरी, रथयात्रा के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, कटक विकास द्वारा पुरी में 200 कैप्स का वितरित किया गया। इस सेवा कार्य को मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष की टीमों द्वारा वितरित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन एवं उनकी टीम, प्रांतीय अध्यक्ष अजय शर्मा एवं उनकी टीम, पूर्व राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्षगण एवं उनकी टीम, कटक शाखा अध्यक्ष चंदन बथवाल एवं उनकी टीम, भुवनेश्वर शाखा अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि अग्रवाल एवं उनकी टीम, पुरी शाखा अध्यक्ष आशीष चंडुका एवं उनकी टीम, कटक मारवाड़ी समाज अध्यक्ष संजय शर्मा एवं उनकी टीम, तथा उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, कटक अध्यक्ष पवन जाजोदिया एवं उनकी टीम पुरी में उपस्थित रहे।
मारवाड़ी युवा मंच, कटक विकास की ओर से अध्यक्ष गोपाल कृष्ण टिबरेवाल द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। सभी ने अपने-अपने कैंप्स के माध्यम से श्रद्धालुओं की भव्य सेवा की।
मंच की ओर से सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद।

