भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी बाहुडायात्रा में भी बरसात होगी ।बाहुडायात्रा आगामी शनिवार पांच जुलाई को है। बरसात राज्य में आगामी ७ जुलाई तक है।
राज्य में कोरापुट में सबसे ज्यादा बरसात हुई है। यहां बरसात ८९•८ मिली मीटर हुई है। बौद्ध में ३५ मिली मीटर बरसात हुई है।कल भुवनेश्वर -कटक में भी संध्या समय अच्छी-खासी बरसात हुई है।
भुवनेश्वर -कटक में कल अत्यधिक बरसात होने के कारण जलभराव की स्थिति अनेक हिस्सों में होगयी है। लोगों को आवागमन में अनेक मुश्किलें आ रही है।

