भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल तटीय ओडिशा के अधिकांश इलाकों में संध्या एवं संध्या पश्चात,रात को अच्छी खासी बरसात देखी गई। लगातार बरसात होने के कारण तापमान में गिरावट देखी गई। इसके फलस्वरुप लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
आज उत्तर ओडिशा में तेज बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आजकल जो बरसात हो रही है,वह लघुचापी बरसात है।कल कटक में ७६•२ मिलीमीटर बारिश हुई थी। किसानों ने खेतों में कृषि कार्य जारी रखा है।

