रथयात्रा के अवसर पर कटक मारवाड़ी समाज द्वारा श्रीक्षेत्र पुरी धाम में नारायण सेवा सफलतापूर्वक सम्पन्न

पुरी, नर में ही नारायण वसते हैं, एवं भक्तों के वस मे भगवान रहते हैं, इसी कहावत को चरितार्थ करने के लिए कटक मारवाड़ी समाज -कटक, ने पावन रथयात्रा के अवसर पर श्रीक्षेत्र पुरी धाम में एक “दो दिवसीय विशाल सेवा शिविर ” का आयोजन किया था । शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य भजनों द्वारा महाप्रभु का गुणगान करना एवं जनमानस के मन में भक्तिभाव को जगाना तथा श्रीजगन्नाथ भक्तों की नारायण सेवा करना था । कटक मारवाड़ी समाज -कटक के अध्यक्ष संजय शर्मा की उत्प्रेरणा स्वरुप शिविर के चेयरमेन अशोक चौबे के नेतृत्व में प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं का एक दल शिविर की तैयारीयों के लिए 25 जून को पुरी धाम के लिए रवाना हुआ । उन्होंने वहां पहुंच कर शिविर की पूरी तैयारी की ।

दो-दिवसीय शिविर के प्रथम दिवस – 26 जून को सांय 6 बजे से समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा, चेयरमेन गणेश कन्दोई, महासचिव शंकर गुप्ता, सह- सचिव अविनाश खेमका , संगठन सचिव कमल सिकरीया , वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवकीनंदन जोशी, नरेन्द्र कुमार मोदी, विजय अग्रवाल, सतीश गोयनका,सुरेश पोद्दार ,दिनेश जोशी , पवन चौधरी , वरिष्ठ सलाहकार मोहनलाल जी सिंघी आदि उच्च पदाधिकारियों , मातृशक्ति की टीम तथा 200 से अधिक कर्मठ महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शिविर का उद्घाटन किया गया । कटक के विख्यात भजन प्रवाहक भाई दिनेश जोशी के‌ नेतृत्व में पप्पू सांगानेरिया, निर्मल पूर्वा, हुकुम सिंह , कमल वशिष्ठ, यशवंत चौधरी आदि प्रसिद्ध भजन प्रवाहों ने अपने मधुर स्वर में महाप्रभु श्रीजगन्नाथजी के सुन्दर एवं कर्णप्रिय भजनों का गायन कर उपस्थित विशाल जनसमूह का मनमोह लिया तथा उन्हें भक्तिरस में सराबोर होकर थिरकने पर मजबूर कर दिया । यह कार्यक्रम रात्रि करीब 11:30 बजे तक निर्बाध चलता रहा। इस बिच उपस्थित भक्तों को मिल्क रोज शरबत, चाय एवं हरी चटनी के साथ गरमा-गरम पकौडीयां वितरित कर आप्यायित किया गया ।उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रान्तीय अध्यक्ष (सम्बलपुर) दिनेश अग्रवाल का शिविर में आगमन हुआ । दिनेश जी को उत्तरीय प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। दिनेश जी ने कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष चुने जाने पर संजय शर्मा को मानपत्र एवं उत्तरीय भेंट कर बधाई दी तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया ।

शिविर के द्वितीय दिवस 27 जून को पूर्व-निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रात: 6 बजे महाप्रभु की विधिवत पूजा-अर्चना कर एवं बालभोग अर्पण कर शिविर को प्रारंभ किया गया। बालभोग के रुप में करीब 9 से 10 हजार भक्तों के मध्य “गर्म उपमा एवं भुगुनी” वितरित की गयी । सुबह 10 बजे से सांय 4 बे के मध्य करीब 20,000 भक्तों को “अन्न- दालमा – आम का खटृटा एवं पायसम्” प्रसादम् के रुप में वितरित किया गया । अपराह्न 4 बजे से देसी घी से निर्मित सुजी का हलवा वितरित किया गया । सांय 6 बजे से “दालमा -गुलगुला” एवं पुनः: अन्न प्रसाद वितरित किया गया । रात्रि 10 बजे के पश्चात् उक्त दो दिवसीय शिविर के आयोजन को विश्राम दिया गया।
सी.एम.एस. के अध्यक्ष संजय शर्मा ने शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन पर संतोष व्यक्त किया तथा शिविर मे उपस्थित रहकर सेवा प्रदान करने के लिए मातृशक्ति एवं सभी कार्यकर्ताओं और शिविर के आयोजन हेतु खुले मन से आर्थिक एवं वस्तुओं के रुप सहयोग करनेवाले सभी दानदाताओं की प्रसंशा की एवं धन्यवाद दिया । सी.एम.एस.के चेयरमेन गणेश प्रसाद कन्दोई ने कटक से पुरी आकर शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन में योग देने के लिए सबकी भूरी-भूरी प्रसंशा की एवं सभी कार्यकर्ताओं से समाजहित मे जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए कहा ।महासचिव शंकर गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया तथा समाजोत्थान एवं एकता के प्रतीक इसी प्रकार के सेवामूलक कार्य निरन्तर करने का आह्वान दिया । समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवकीनन्दन जोशी ने शिविर में सेवा देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की प्रसंशा की एवं सभी को शुभकामनाएं दी ।

शिविर में विशेष सहयोग हेतु डा० किशनलालजी भर्तियां, गणेश कन्दोई, शंकरजी गुप्ता , अविनाश खेमका,संतोष सोंथालिया ,सुरेश बथवाल , विष्णु जोशी, महेश जोशी,नरेन्द्र कुमार मोदी, सतीश गोयनका, सुरेश पोद्दार, विनोद कुमार सराओगी, बिजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सुनील मुरका,नरेश गनेरीवाल, नरेश खटोर, कमल सिकरीया , सज्जन गुप्ता, विश्वनाथ चौधरी , रमेश कुमार चौधरी, अशोक सिपानी,रविन्द्र अग्रवाल, प्रदीप पंसारी, नंदकिशोर टिबरेवाल, पवनजी पटवारी, सज्जन संतुका, पूनमजी पांडिया, मोहनलाल सिंघी,शिव कुमार क्याल , सम्पत्ति मोड़ा,सुरेश भरालेवाला, मनोज सिंघी, मनोज दुगल, अरुण उपाध्याय, हनुमान सिंघी, लक्ष्मण साहा , पवन कुमार कंडोई,ओमप्रकाश छापोलीया ,मनमोहन पोद्दार, गौरीशंकरजी अग्रवाल, हजारीमल मुद्रा, गोपाल बंसल , महानुभावों ने खुले मन से भरपूर सहयोग प्रदान किया । टीम कटक मारवाड़ी समाज इन सब सुहृदय महानुभावों का हृदय से आभार व्यक्त करती है ।

शिविर को सफल बनाने एवं शिविर के संचालन में प्रदीप कुमार शर्मा, सुनील शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, राजकुमार शर्मा – युनिक , अमित शर्मा – पीन्टू, ईश्वर शर्मा,अशोक अग्रवाल, ओमप्रकाश नांगलिया, ईशान शर्मा कमल अग्रवाल – मुन्ना, बिनोद कांवटिया, सुभाष केड़िया, मनोज शर्मा, किशन शर्मा, रामोतार मोड़ा, श्रीकिशन पेड़ीवाल, माणिक चन्द पुगलिया,पदम भावसिंका,राज वर्मा, केशव वर्मा ,राजकुमार सुल्तानीया,जीतू वर्मा, राजेश कमानी, सुभाष गुप्ता, तरुण चौधरी, जग्गू चौधरी,जोगेन्द्र अग्रवाल, पवन सैन , विश्वनाथ नरसिंहपुरिया ,विकाश जोशी, प्रेम पारिक, केलाश पारिक एवं युवा कार्यकर्ताओं ने अपना भरपूर सहयोग एवं श्रम प्रदान किया ।

शिविर के सफलता पूर्वक समापन पर सभी कार्यकर्ताओं को शिविर के संयोजक अशोक चौबे ने अशेष धन्यवाद ज्ञापन किया एवं आभार व्यक्त किया एवं साधुवाद दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *