पुरी गुंडिचा मंदिर दुर्घटना, राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, जानिए यह खबर

पुरी गुंडिचा मंदिर दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मोहन माझी ने सार्वजनिक तौर पर ओड़िशा वासियों से क्षमा प्रार्थना की है। इसके साथ पुरी गुंडिचा मंदिर दुर्घटना में राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई की।

पुरी के जिलाधिकारी और एसपी बदले गए। पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन की जगह चंचल राणा नई जिलाधिकारी बने। इसी तरह एसपी विनीत अग्रवाल की जगह पिनाक मिश्रा को नए एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई। डीसीपी विष्णु पति, कमांडेंट अजय पाढ़ी को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अरविंद अग्रवाल को रथ यात्रा परिचालन की नई जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *