भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २८ जून तक राज्य में बरसात जारी रहेगी।आज तटीय ओडिशा के अधिकांश इलाकों में बरसात होने के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं।
कल ट्विन सिटि समेत तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में बरसात देखी गई।दारिंगबाडि में सर्वाधिक ६७ मिलीमीटर बारिश हुई, बोलांगीर जिले में ४५•४ मिली मीटर बारिश हुई।आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह से आकाश मेघाच्छन्न दिखाई दे रहा है। बरसात होने की पूरी संभावना दिखाई देरही है।

