भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी रथयात्रा अर्थात आगामी २७ जून तक राज्य में बरसात कायम रहेगी। कहीं -कहीं बरसात मध्यम और कहीं -कहीं तेज बरसात होगी।
राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि कहीं -कहीं आगामी २८ जून तक भी बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है। तटीय ओडिशा समेत पूरी ओडिशा में तापमान में सामान्य गिरावट देखी गई है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३१•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३०•७ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३०•० डिग्री सेल्सियस।

