भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि मानसून बरसात राज्य में धीरे धीरे अग्रसर हो रही है।पहले मानसून बरसात दक्षिण ओडिशा में गृहप्रवेश की, तत्पश्चात कल तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में गृहप्रवेश की।अब धीरे-धीरे मानसून बरसात राज्य के दूसरे हिस्सों में प्रवेश करने जारही है।
लगातार बरसाती मौसम बने रहने के कारण राज्य के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
आज सुबह से भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि में आसमान साफ दिखाई दे रहे हैं।

