भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि मानसून बरसात -२०२५ का शुभारंभ ओडिशा में होगया है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार मानसून बरसात पिछले साल के मुकाबले १४ दिन पहले अर्थात एडवांस में पहुंच गई है।
ओडिशा में सर्वप्रथम दक्षिण ओडिशा के मालकानगिरि, कोरापुट,रायगडा, गजपति जिलों के माध्यम से मानसून बरसात का राज्य में शुभागमन हुआ है।
लघुचाप जनित बरसात, मानसून बरसात एक साथ सक्रिय रहने के कारण राज्य मौसम में सुहावना पन आगया है। भयंकर गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•१ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•८ डिग्री सेल्सियस।

