ओडिशा मौसम समाचार : शुक्रवार को मानसून बरसात शुभागमन जून महीने में ज्यादा बरसात होगी

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इस बार राज्य में मानसून बरसात का शुभागमन जल्द होगा यानि २९ मई को होगा। साधारण तया ओडिशा में मानसून बरसात हर साल जून के प्रथम सप्ताह या ज्यादा से ज्यादा दूसरे सप्ताह में होता है। लेकिन खुशी की बात यह है कि इस बार मानसून करीब १० दिन पहले ओडिशा आरही है, अर्थात परसों अर्थात २९ मई को ही शुभागमन हो रही है।

एक और खास बात है इस बार मानसून बरसात की।वह यह है कि इस बार मानसून बरसात ज्यादा तादाद में होगी , पिछले साल के मुकाबले।

लगातार दो-तीन दिनों से प्रि मानसून बरसात होने के कारण राज्य में तापमान में गिरावट देखी गई है। लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम मोटे तौर पर सुहावना हो गया है।
लघुचाप जनित,प्रि मानसून , मानसून बरसात आगामी ३१मई तक रहने की संभावना दिखाई देरही है।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३१•४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•७ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *