भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप सक्रिय हो रहा है। इसके फलस्वरुप कल दोपहर पश्चात राज्य के अनेक हिस्सों में बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है। उपरोक्त आसन्न बरसात ३० मई रात तक जारी रह सकती है।
आजकल राज्य में प्रि मानसून के चलते कहीं -कहीं बरसात हो जारही है। इसके फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी जा रही है। भयंकर गर्मी से आम लोगों को थोड़ी राहत मिलती है।
आज सुबह साढ़े दस बजे से ट्विन सिटि में कहीं कहीं हल्की बारिश देखी जारही है। सुबह भी ट्विन सिटि में कहीं कहीं हल्की बारिश देखी गई थी।

