भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज राज्य के १३ जिलों में चक्रवात जनित तूफान, अंधड़, तेज हवा और बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।इन १३ जिलों में ज्यादातर दक्षिण ओडिशा तथा तटीय ओडिशा के जिले शामिल हैं।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २७ मई को बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप सक्रिय होने की संभावना दिखाई देरही है। लगातार अंधड़, चक्रवाती तूफान आने की वजह से राज्य में तापमान में गिरावट देखी गई है।
बौद्ध शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा साढे ३९ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•८ डिग्री सेल्सियस ,कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•२ डिग्री सेल्सियस।

