अमित शाह ने आज नई दिल्ली में यमुना की सफाई, दिल्ली में पीने के पानी और सीवेज व्यवस्था पर बैठक कर एक होलिस्टिक एप्रोच के साथ कार्य करने के निर्देश दिए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक में यमुना की सफाई, दिल्ली में पीने के पानी और सीवेज व्यवस्था के लिए एक होलिस्टिक एप्रोच के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल, जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटील, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, केन्द्रीय गृह सचिव, सचिव, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय, दिल्ली के मुख्य सचिव और केंद्र तथा दिल्ली सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

IMG_3910.JPG

बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि यमुना हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि आस्था का प्रतीक भी हैइसलिए इसकी स्वच्छता मोदी सरकार की प्राथमिकता है। श्री शाह ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय को सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STPs) के लिए एक SOP बनानी चाहिए जिससे उनकी गुणवत्तारख-रखाव और डिस्चार्ज के मानदंड स्थापित किए जाये। उन्होंने कहा कि ये SOP अन्य सभी राज्यों के साथ भी साझा की जाए।

श्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में यमुनापीने के पानी और ड्रेनेज को लेकर हम आज जो भी योजना बनायें वह अगले 20 सालों को ध्यान में रख कर बने। उहोने कहा कि यमुना की सफाई में दिल्ली जल बोर्ड की महत्वपूर्ण भूमिका हैइसलिए, इसका सुदृढ़ीकरण बहुत आवश्यक है। गृह मंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड में खाली पदों को तत्काल भरे जाने को कहा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली में जल वितरण क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पूरी दिल्ली को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल का प्रबंधन बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल आपूर्ति के लिए जल बोर्ड पाइपलाइनों में लीकेज को रोकने के साथ जल वितरण संरचना को और सुदृढ़ बनाए। श्री शाह ने नालों से गाद हटाने के लिए विश्व-स्तरीय तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *