भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २२ मई तक राज्य के १३ जिलों में चक्रवाती तूफान, अंधड़, तेज हवा, बारिश होने का आकलन किया गया है। चक्रवाती तूफान का ज्यादा असर खोर्धा,कटक जिलों समेत उत्तर, दक्षिण ओडिशा में दिखाई देगा।
कल इसी चक्रवाती तूफान, अंधड़, तेज हवा, बारिश के कारण राज्य के अनेक हिस्सों में १३ लोगों की जान गई है। इसके अलावा १५ लोगों के घायल होने के समाचार भी प्राप्त हुए हैं।
अंधड़, तेज हवा, बरसात के कारण अनेक हिस्सों में तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई। इसपर भी संबलपुर और सुंदरगढ़ का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•२ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•६ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•४ डिग्री सेल्सियस।

