भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी कल से यानि ९ मई से पूरी ओडिशा में तेज गर्मी के संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। तापमान राज्य के अनेक हिस्सों में ४५ डिग्री सेल्सियस छूने की संभावना दिखाई देरही है।
पश्चिम ओडिशा के प्रमुख शहरों बोलांगीर,टिटलागढ, झारसुगुड़ा, संबलपुर में तापमान ४५ डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना दिखाई देरही है।
संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१ डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•२ डिग्री सेल्सियस,कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•२ डिग्री सेल्सियस।

