मारवाड़ी युवा मंच कटक विकाश द्वारा दही पानी वितरण सेवा

मारवाड़ी युवा मंच कटक विकाश के संयुक्त प्रयास से 4 मई 2025, रविवार को कटक के दरगाह बाजार स्थित किशोरी कलेक्शन के सामने भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए दही पानी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा के माध्यम से 1500 से अधिक लोगों को ठंडा दही पानी उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिली।

यह आयोजन मंच के युवा सदस्यों और नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी से सफल रहा। सभी ने पूरे उत्साह और सेवा-भावना के साथ इसमें योगदान दिया।

कार्यक्रम के बाद, मंच के सदस्यों ने स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा। आयोजन स्थल पर एक समर्पित डस्टबिन रखा गया था, फिर भी कुछ लोगों द्वारा उपयोग किए गए गिलास इधर-उधर फेंक दिए गए थे। मंच के सदस्यों ने उन गिलासों को एकत्र कर साफ किया, जिससे स्वच्छ भारत अभियान की सच्ची भावना को भी साकार किया गया। यह कार्य न केवल सेवा का बल्कि जिम्मेदार नागरिक होने का भी उदाहरण है।

मंच ऐसे सामाजिक और स्वच्छता संबंधी कार्य भविष्य में भी करता रहेगा। यह सूचना हमे अध्यक्ष – युवा गोपाल कृष्ण टिबरेवाल,
जनसंपर्क अधिकारी – युवा निखिल झुनझुनवाला ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *