भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य के अधिकांश हिस्सों में चक्रवात जनित तूफान, तेज हवा, बारिश, बिजली चमकना एक आम बात हो गयी है , करीब करीब हररोज ही यह नजारा देखने को मिल जाता है।इससे जहां तापमान में गिरावट देखी जा रही है ,गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलती है , वहीं आमलोगों को तेज हवा, बारिश और पेड़ उखड़ जाने पर दिक्कतें भी आती है।
कल भुवनेश्वर -कटक में दिन में और रात को मध्यम दर्जे की बरसात देखी गई। करीब करीब पूरे राज्य में भी बरसात देखी गई।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•८ डिग्री सेल्सियस।

