ओडिशा मौसम समाचार : गर्मी में थोड़ी कमी ७ अप्रैल से गर्मी बढ़ेगी

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल पूरी ओडिशा में गर्मी में थोड़ी गिरावट देखी गई, आमलोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। केवल बोलांगीर और बौद्ध शहरों को छोड़कर अन्य सभी शहरों में गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम नजर आया।

आज ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में चक्रवात यानि कालबैशाखी जनित तेज हवा चलेगी, हल्की बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।

राज्य में बौद्ध शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•३ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•८ डिग्री सेल्सियस तथा कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•० डिग्री सेल्सियस। आगामी ७ अप्रैल से राज्य में गर्मी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *