भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में गर्मी में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है।कल भी ऐसी ही गर्मी में गिरावट देखी जायेगी, ऐसा आकलन किया गया है। कहीं -कहीं बादल गरजने के साथ साथ हल्की बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है। चक्रवात असर के कारण हवा तेज बहेगी कहीं -कहीं।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े ३५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•२ डिग्री सेल्सियस।

