ओडिशा आगामी मानसून समाचार ,10 से तटीय,उत्तरी ओडिशा में वर्षा,11 से सब जगह

भुवनेश्वर, ओडिशा में बिल्कुल नियत समय पर मानसून बरसात का शुभागमन होरहा है.आगामी 10 तारीख से तटीय ओडिशा, उत्तरी ओडिशा तथा 11 तारीख से अंदरूनी ओडिशा में बारिश का शुभारंभ होगा.
दक्षिण -पश्चिम मानसून हवा धीरेधीरे देश के विभिन्न स्थानों में सक्रिय होने में लग रही है.आज दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय दिखी.10 तारीख से ओडिशा में मानसून सक्रिय होगा, फलस्वरूप बरसात आरंभ होगी.