लोग हैं ओडिशा के मालिक ः ओडिशा सरकार

भुवनेश्वर, ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बिजुपटनायक के जन्मदिन उपलक्ष्य में ओडिशा सरकार के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की है कि ओडिशा के लोग ही ओडिशा के मालिक हैं.
बिजुपटनायक के जन्मदिन उपलक्ष्य में 3 हजार ‘मो सेवा केंद्र’, ओडिशा वन पोर्टल का लोकार्पण भी हुआ. इसके तहत ओडिशा के प्रत्येक गांव में मो सेवा केंद्र अब से खुलेगा.
मोसेवा केंद्रों के जरिए से ग्रामीण स्तर पर 8 हजार युवाओं को नियुक्ति मिलेगी. सारे पंचायतों में मो सेवा केंद्र खुलने से आम लोगों को सारी सरकारी जरूरी सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी.
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा और सम्मान ही ओडिशा सरकार का मूल मंत्र है.
You must be logged in to post a comment.