BIG BREAKING : सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

मुंबई, सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का मुंबई में मंगलवार देर रात निधन हो गया है। वे काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वह 75 वर्ष के थे।

कल उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जायेगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।