युवा दिवस/ विवेकानंद जयंती

युवा दिवस/ विवेकानंद जयंती
अर्चना तिवारी

राष्ट्र को हितकारी संदेश दिया
सोई हुई मानवता को जगाया
कर्तव्य निष्ठा और इंसानियत का पथ दिखलाया
उठो जागो और लक्ष्य को प्राप्त करो का उद्घोष चलाया
धर्म अध्यात्म और आदर्शों पर चलना सिखलाया
भारत में ही नहीं पश्चिम में भी अपना परचम लहराया
ओजपूर्ण थी जिनकी वाणी
निस्वार्थ सेवा सोच थी जिनकी
पूरे विश्व में वेदों का प्रचार किया
अंधकार में प्रकाश का जिसने अलख जलाया .
***** ******
है नमन उनको माँ की कोख से ले जन्म
जो माँ धरा के दीवाने हो गए
है नमन उनको जिनके सामने नतमस्तक सभी
जो समस्त विश्व को प्रेरणा दे गए
है नमन उनको जो देश हित, राष्ट्र हित
योग अध्यात्म हमको सिखा गए
है नमन उनको खुद को
कमजोर ना समझना यह बता गए
है नमन ऐसे महापुरुष को
जो नरेंद्र से विवेकानंद बन
विश्व में भारत का गौरव बढ़ा गए l
***** ******
अर्चना तिवारी
भुवनेश्वर ,ओड़ीशा

You may have missed