ओडिशा मौसम समाचार : राज्य में बढ रही ठंड 2 डिग्री और नीचे होगा तापमान

भुवनेश्वर, ओडिशा में आजकल लगातार ठंड बढती ही जारही है. उत्तर पश्चिम से ठंडी हवा आने से ठंड का प्रकोप यहाँ बढ रहा है.अभी तक ओडिशा के विभिन्न इलाकों में 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट आगयी है.
अगले 24 घंटों में तटीय ओडिशा में 2 डिग्री तक तापमान में और गिरावट आयेगी. कटक,भुवनेश्वर में 2 डिग्री तक तापमान में गिरावट आयेगी. उसके पश्चात 3 दिन तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा.