रिजर्व बैंक भारत का ,राज ओडिशा का  : टोप अधिकारियों में ज्यादा ओडिआ

क्रांति ओडिशा न्यूज

रिजर्व बैंक भारत का ,राज ओडिशा का  : टोप अधिकारियों में ज्यादा ओडिआ

मुंबई, कटक,भुवनेश्वर, भारतीय रिजर्व बैंक के आला अधिकारियों में अधिकांश ओडिशा से हैं.एक तरह से देखा जाये तो वहाँ राज आजकल ओडिशा का ही चल रहा है.

एक समय था जब मराठों का राज ओडिशा पर था,कटक राजधानी हुआ करती थी.अब एक समय है जब कटक समेत ओडिशा से गये अनेक अधिकारियों का मराठों की राजधानी मुंबई स्थित भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकांश उँचे पदों पर राज कायम है.

इनमें प्रमुख हैं कटक जिले के आठगड निवासी शक्तिकांत दास. इनका ससुराल कटक के बिजु पटनायक छक पर है. दूसरे विभु प्रसाद कानुनगो हैं,ये वहाँ डेप्युटी गवर्नर हैं.एक और वहाँ डेप्युटी गवर्नर हैं ,उनका नाम है माइकल देवब्रत पात्रो.

इन तीनों के अलावा 4 एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी ओडिशा से हैं.वे हैं राधेश्याम रथ, जयंत कुमार दास, शिरिश मुर्मू, टि.रविशंकर. इन सबके अलावा अनेक छोटे पदों पर भी ओडिशा के लोग वहाँ कार्यरत हैं. उल्लेखनीय है कि आठगड, कटक निवासी शक्तिकांत दास ,भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रुप में कार्यरत हैं.