1000 साल का नगर कटक उल्टा सीधा जिधर पढो कटक, जानिये महत्वपूर्ण तथ्य कटक का 9 वीं कडी

1000 साल का नगर कटक उल्टा सीधा जिधर पढो कटक ,जानिये महत्वपूर्ण तथ्य कटक का 9 वीं कडी

नन्द किशोर जोशी

अंग्रेजों ने 1757 से लगातार ओडिशा विजय का अभियान चलाया. विफल रहे अंग्रेज 47 साल तक.अंत में 1803 में अंग्रेजों ने ओडिशा पर फतह पायी.सारे भारत में सबसे अंत में ओडिशा पर विजय अंग्रेजों ने पायी.

1804 में भयंकर संग्राम हुआ ओडिशा माटी पर ओडिशा के वीरों द्वारा अंग्रेजों के खिलाफ .राजा को अंग्रेज बंदी बनाने में कामयाब हुए.मंत्री जयीराजगुरु ने युद्ध में मोर्चा संभाला अंग्रेजों के खिलाफ ,हार हाथ लगी उन्हें. अंतमें जयीराजगुरु को अंग्रेजों ने फाँसी पर चढाया.

1817 में भारत का प्रथम स्वाधीनता संग्राम ओडिशा माटी पर अंग्रेजों के खिलाफ ओडिशा के वीर पाइकों द्वारा लडा गया. इस संघर्ष में ओडिशा के प्रायः अनेक जगह से लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया.

1824 में पाइको विद्रोह के मुख्य संग्रामी बक्सी जगबंधु को अंग्रेजों ने छल से कटक बुलाकर नजरबंद करदिया. इनकी नजर बंदी के कारण पाइको विद्रोह थम गया. लेकिन अंग्रेजों का अत्याचार बढता ही गया स्थानीय जनता पर .

You may have missed