ओडिशा मौसम समाचार : पंचक में जोर की ठंड पडेगी

क्रांति ओडिशा न्यूज

ओडिशा मौसम समाचार : पंचक में जोर की ठंड पडेगी

भुवनेश्वर, ओडिशा में इससाल ठंड का शुभागमन विलंब हुआ है. लेकिन अब पंचक से ठंड का शुभारंभ होने जारहा है.दिन और रात दोनों ही समय ठंड की मात्रा में पंचक से उल्लेखनीय वृद्धि देखी जायेगी, ऐसा ओडिशा मौसम विभाग का आकलन है.

कल से ही तापमान में गिरावट दिखाई देने लगेगी. अगले 3-4 दिनों में पूरे राज्य में तापमान में4-5 डिग्री तक गिरावट देखी जायेगी. इसके साथ ही पंचक तथा कार्तिक पूर्णिमा समय ठंड अपने शबाब पर होगी.