राष्ट्र से राज्य स्तर पर कांग्रेस में परिवर्तन की आशंका , पढ़िये यह रिपोर्ट

-
कमलनाथ बन सकते है कांग्रेस अध्यक्ष
-
राजस्थान के सचिन पायलट ओड़िशा प्रभारी
-
कटक विधायक मोहम्मद मोकिम बन सकते है ओड़िशा कांग्रेस प्रमुख
कटक : पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का नेतृत्व कौन लेगा इस पर मंथन जारी है। सोनिया गांधी अपने स्वास्थ्यगत कारणों से अध्यक्ष पद पर नही रहना चाहती। दूसरी और राहुल गांधी यह पद लेने से इंकार कर रहे है। कोरोना के वजह से कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष चुनाव में विलंब हो रहा है। वही एक ताजा खबर मिली है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मित्र कमलनाथ को कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कल 10 जनपथ पर कमलनाथ और सोनिया गांधी के बीच इस विषय पर बहुत समय चर्चा हुई थी। कोरोना के कारण जून 23 तारीख से स्थगित अध्यक्ष चुनाव को लेकर खूब जल्द फैसला कर सकती है कांग्रेस।
इसके साथ ही ऐसा सुनने को मिल रहा है कि कटक-बाराबाटी विधायक तथा कांग्रेस नेता मोहम्मद मोकिम ओड़िशा कांग्रेस के प्रमुख बन सकते है। यह खबर दिल्ली से ओड़िशा तक सुनने को मिल रही है। इसके साथ ही कोंग्रेस के युवा नेता राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ओड़िशा के प्रभारी बनने की खबरें भी लगातार आरही है।
पिछले कुछ दिनों से राज्य कांग्रेस का माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस की एक गोष्ठी मोहम्मद मोकिम को बड़े ही जोरदार समर्थन कर उन्हें राज्य कांग्रेस का मुख्य बनाया जाये यह दावा कर रही है। वही ओर एक गोष्ठी का कहना है फिलहाल निरंजन पटनायक मुख्य बने रहना ही सही है।
दिल्ली में ओड़िशा के हालत को लेकर इन दिनों चर्चा जोर है। सुनने को मिल रहा है युवा नेता सचिन पायलट को ओड़िशा का प्रभारी बना भेजा जायेगा। पहले प्रभारी परिवर्तन होगा फिर राज्य मुख्य। अगर सचिन पायलट को प्रभारी नियुक्त किया जाएगा तब मोहम्मद मोकिम का राज्य मुख्य बननेकी ज्यादा आशंका है ऐसा अनुमान लगया जारहा है।
राजनीतिक गलियारों में कमलनाथ को लेकर चर्चा जोर पकड़ी रही है। अगर कमलनाथ कांग्रेस की कमान संभालेंगे तो ओड़िशा में राजनीति समीकरण बदल सकते है। इसका मुख्य कारण यह है कि बीजू जनता दल के मुख्य तथा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कमलनाथ स्कूल में पढ़ते समय से ही एक दूसरे के करीबी मित्र है। इनकी मित्रता अभी भी कायम है।
You must be logged in to post a comment.