मानव सेवा ही माधव सेवा: कटक पेटल्स

कटक : मानव सेवा को सर्वोपरि रखते हुए मानव कल्याण के मूल से आधार लायंस क्लब कटक पेटल्स ने नर सेवा में आपने आपको लीन कर दिया है। इस कोरोना महामारी में जब लोग अपने घर से निकलने से डरते हैं उसी समय कटक पेटल्स की महिलाएँ मानव सेवा के लिए बिना किसी डर के बाहर आकर असहाय लोगों को खाना वितरण कर रहे है। पिछले 2 महीनों से जब राज्य में लकडाउन और शटडाउन है, अस्पताल में मरीज और उनके परिजनो को खाने में परेशानी है , उससे देखते हुए रिंकी अग्रवाल के नेतृत्व में अस्पताल में खाना वितरण का कार्य चालू किया गया। प्रति शनिवार ऒर रविवार को कटक SCB मेडिकल एवं भुबनेश्वर AIIMS में खाना वितरण किया जा रहा है।
कल SCB के दवाई बिभाग में लगभग 700 लोगों को खाना वितरण किया गया। भुबनेश्वर AIIMS में करीब 700 लोगों को खाना बितरण किया गया।

लायंस क्लब कटक पेटल्स की अद्यक्ष अंजना छापोलिया ने कहा माना जाता है “मानव सेवा ही माधव सेवा है” और हम कटक पेटल्स हमेशा समाज के साथ है और मानव सेवा के लिए तत्पर है। जब तक ये शटडाउन रहेगा पेटल्स ये खाद्य बितरण का कार्य जारी रखेगी। आने वाले दिनों में कुछ लोगोँ को सूखा रासन देने का निर्णय लिया गया ऐसा अध्यक्ष अंजना ने बताया।