ओड़िशा के कटक से फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का था संपर्क

कटक : फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का कोरोना से 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। राष्ट्रपति , उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , ओड़िशा के मुख्यमंत्री समेत बहु विशिष्ठ व्यक्तियों ने ट्वीट कर शोक जताया है।

91 साल के मिल्खा सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए थे. मिल्खा सिंह का ओड़िशा के कटक के साथ बहुत पुराना नाता है। मिल्खा सिंह अपनी जिंदगी में दो बार ओड़िशा आये है।

1957 में उन्होंने कटक में आयोजित एक क्रीड़ा उत्सव में भाग लिया था। कटक में मिल्खा सिंह ने 400 मिटर दौड़ में एशिया रेकॉर्ड तोड़ा था। यह उनके लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। फिर दूसरी बार 2016 मे एक कार्यक्रम में भाग लेने मिल्खा सिंह भुबनेश्वर आये थे। यहा पत्रकारों से बात करते वक्त उन्होंने अपने कटक की स्मृति ताजा की थी।